Chhattisgarh

CG में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में सामने आए 125 नए केस, 757 एक्टिव केस

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 125 नए मरीज पाए गए है।  जबकि 64 मरीजों को ठीक होने के बाद  उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 28, राजनांदगांव से 4, बालोद से 1,  बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 2, रायपुर से 26, बलौदाबाजार  से 7, महासमुंद से 5, बिलासपुर से 8, रायगढ़ से 4, जांजगीर- चांपा से 4,  मुंगेली से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2, सरगुजा  से 9, कोरिया से 6, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 2, कांकेर से 1  शामिल  है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख 53 हजार 867  हो गई है, जिसमें से 757 एक्टिव मामला है।  जबकि 11 लाख 39  हजार 074 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  इस वायरस से प्रदेश में अब तक 14036  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button