महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, अगले महीने एक स्पेशल ट्रेन से जाएंगे दिल्ली, 3 हजार होंगे शामिल, कोविड के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की मैराथन बैठक आख़िरकार ढाई घंटे बाद ख़त्म हो गई, बैठक में
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अगले महीने एक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। जहाँ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके लिए रायपुर से 17 बोगी की एक ट्रेन बुक की गई है। इस ट्रेन से ३ हजार लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ले जाया जाएगा।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में आंदोलित कांग्रेस ने 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की है। इसमें देश भर से कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में इस रैली में जाने की तैयारी हो रही है। जिसको लेकर आज प्रदेश कांग्रेस की ढाई घंटे मैराथन बैठक चली. जिसमें मोहन मरकाम, चंदन यादव और टी एस सिंहदेव भी शामिल हुए.
17 बोगी की ट्रेन हुई बुक
इस रैली में जाने के लिए पार्टी ने 17 बोगी की एक ट्रेन बुक करा लिया है। कम से कम ३ हजार नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस ट्रेन से दिल्ली जाना है।’ यह विशेष ट्रेन रायपुर से 3 सितम्बर को रवाना होगी। बताया जा रहा है, कुछ और पदाधिकारी हवाई जहाज और निजी साधनों से भी दिल्ली जाने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि कोविड काल के बाद यह कांग्रेस का दिल्ली में सबसे बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली में शामिल होने जाएंगे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि 3000 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे वही मंत्री विधायक बी एरोप्लेन से दिल्ली जाएंगे और महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलेंगे