Chhattisgarhबीजापुर

Bijapur मे बिखरी कांग्रेस, पूर्व नपं उपाध्यक्ष समेत 54 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन,प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने किया स्वागत, कांग्रेसियों के पार्टी प्रवेश से गदगद भाजपा

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। चार राज्यों में जीत के चलते आत्मविश्वास से लबरेज बीजापुर भाजपा जिला ईकाई बुधवार को और भी मजबूत हो गई। भाजपा की राष्टीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के एकदिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान पूर्व नपं उपाध्यक्ष एवं महामंत्री समेत कांग्रेस के 54 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। यकायक हुए दलबदल से कांग्रेस भी सकते में आ गई है। देश के पांच राज्यों में संपन्न चुनाव में पिछड़ने के बाद मायूस कांग्रेस के लिए यह खबर भी हलक नहीं उतर रही थी। भाजपा प्रवेश करने वालों में व्यापारी संघ अध्यक्ष रींकु ठाकुर, महेश कुमार, अनुमंत पशपुल, रविंद्र कुमार, रोहन कोरसा, राकेश कुरसम, आर्यन सकनी, अनुण पटेल, परमानंद पटेल, धर्मेंद्र यादव, अजमेरी कुरैशी, पूर्व नपं उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री भैरमगढ़ लव कुमार रायडू, पूर्व पार्षद माधव बघेल,  संजय सिंह ठाकुर,  पूर्व एल्डरमेन विरेंद्र यादव, राजेश पाण्डेय, आरीफ खान, रमेश ठाकुर, संतोष सोनी, भुनेश्वर यादव, प्राणेश्वर यादव, सत्य प्रकाश बघेल, सुनील बेंजाम, अषोक यादव, परवेज खान, राजेष यादव, कपिल कोरसा, अर्जुन कड़ियम, शिशुपाल सिंह कुशवाह, बबलू कुंजाम, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, मोहन लेकाम, ईतवारी लेकाम, रामदरस पटेल, विवेक पटेल, संतोष जयसवाल, मनीष यादव, रमेश ठाकुर, इस्माइल खान, कमलू वेक्को, महादेव कश्यप, श्रीनाथ नाग, जगमोहन यादव, भैंसू कोरसा, अमित कुड़ियम, गीता नक्का, मीना कड़ियम,  अयूब खान, रमेष सिंह समेत 54 कांग्रेसी शामिल है। प्रदेष प्रभारी श्रीमती पुरंदेश्वरी ने इन्हें भगवा गमछा और फूल माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। इधर, भाजपा प्रदेष प्रभारी के प्रवास के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा ह, इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस में भी हड़कंप मचा है। दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

Accident: सड़क हादसे में भालू की मौत, रोड पार करते वक्त अज्ञात वाहन के चपेट में आई मादा भालू, सीने में आई अंदरूनी चोट

एकदिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंची भाजपा की राष्टीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागतकांक्षी भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारियों द्वारा जिले की प्रवेश सीमा से बीजापुर तक जगह-जगह फूल-मालाओं और तिलक कर उनका स्वागत किया गया। जीएडी कॉलोनी से भाजपा के उर्जावान युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत में भव्य बाइक रैली निकाली गई, इसके अलावा जिला मुख्यालय में कलेक्टोरेट, जीव्हीआर फयूल आदि स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। अटल सदन पहुंचने पर यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया। तत्पष्चात् कार्यकर्ता-पदाधिकारियों से परिचय लेते हुए श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भव्य स्वागत के लिए आभार प्रकट किया। बाद में पार्टी की चरणबद्ध बैठक को उन्होंने संबोधित किया। संगठन की एकता पर जोर देते हुए श्रीमती पुरंदेष्वरी ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को संगठन में निस्वार्थ से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button