राजनीति

Congress ने कहा- भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धनकुबरों और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का जलवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को रमन सिंह द्वारा बनाया गया मायाजाल बताया है कि आरएसएस मुख्यालय के दबाव में आकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया विभाग में एक भी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की है। (Congress) क्योंकि आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं का को बोलने का अधिकार,समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है (Congress) इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया विभाग में किसी भी महिला नेत्री को प्रवक्ता नहीं बनाया गया। जबकि भाजपा और आरएसएस के नेता महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और शेखचिल्ली वाली भाषा बोलते हैं पर हकीकत में महिलाओं को आरएसएस और भाजपा में मुखर होकर बोलने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का दबदबा और जलवा है भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है और धनकुबेर ओ कमीशन खोरो को बड़े पदों से नवाजा गया है जिसके की कारण मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा छा गई है सोशल मीडिया में खुलकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं और अपनी उपेक्षा से मानसिक अवसाद से ग्रसित तक होने की बात कर रहे हैं।

IPL में सट्टा, घर पर पुलिस ने मारा छापा, तो खुला पोल, Video

कांग्रेस (congress) प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रश्न पूछते हुए कहां है कि किस कारण से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग में महिला प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई क्या आरएसएस मुख्यालय से के दबाव में आकर महिला प्रवक्ता नहीं बनाया गया क्या भाजपा आज भी महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं समझते जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता नहीं बनाया गया इस बात का जवाब छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाएं भी चाहती है।

Related Articles

Back to top button