छत्तीसगढ़रायपुर

सोमवार की रात खेलते खेलते गायब हुआ था 5 साल का मासूम…सुबह कुएं में मिला शव

रायपुर। राजधानी के फाफाडीह एक्सप्रेस रोड में us वक्त हड़कंप मच गया, जब 5 साल के बच्चे का शव कुएं से मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली सनसनी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों को जानकारी मिलते ही मौके पर चीख पुकार मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक मृत मासूम कल रात अपने घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और मासूम के परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। वही आज सुबह उसकी लाश कुंए से बरामद की गई।

Related Articles

Back to top button