रायपुर। जिस दिन कांग्रेस के लोग इस संविधान का पालन करना और रक्षा करना सीख जाएंगे…संविधान के अनुसार चलना शुरू हो जाएगा…कांग्रेस के लोगों ने भारत का विभाजन किया.. कांग्रेस पार्टी के संविधान यात्रा पर निशाना साधते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि…पाकिस्तान और बांग्लादेश बनने के पीछे कोई दोषी है तो वो कांग्रेस हैं… संविधान की हत्या करने का काम किसी ने किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है…वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ दौरे पर उन्होंने कहा कि…नक्सली मुद्दे को लेकर के बैठक लेंगे…वहीं भाजपा सरकार के पास कोई रणनीति नहीं वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि.. कांग्रेस ने जितने नक्सलवादियों को देश विरोधियों मानने का काम 5 साल में नहीं किया.. उससे ज्यादा बड़ा काम पिछले 6 महीने में साय सरकार ने किया है।
कांग्रेस ने किया भारत का विभाजन, कांग्रेस के संविधान यात्रा पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना
