
नितिन@रायगढ़। बीते दिनों राजधानी रायपुर में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जिस तरह प्रदेश भर के भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। उसके खिलाफ NSUI के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा सम्हाल लिया है।
NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह बीते दिनों भाजपा नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास का घेराव कर उनकी फोटो लगी बैनर पोस्टर पर कालिख पोती गई और जूते चप्पल मारते हुए उसका विडियो वायरल किया गया। इससे मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को बहुत नुकसान पहुंचा है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी बुरी तरह से आहत हुई है।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी के अलावा अन्य मंत्रियों के आवास में भी जबरन घुसने का प्रयास करते हुए जबरन की अशांति फैलाई। उनके कृत्यों के विरुद्ध राजधानी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध भी पंजीबद्ध हुआ है।
हमारी मांग है कि पुलिस प्रशासन संबंधित कृत्य में दोषी बनाएं गए युवा मोर्चा के सदस्यों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी अविलंब गिरफ्तारी की ज़ाए।
2 आरिफ हुसैन जिला अध्यक्ष nsui