ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सीएम साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वह मंगलवार शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुँचे और वहां उपचाररत विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली तथा सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी विशिष्ट लेखन शैली, गहरी संवेदनाएं और सहज भाषा ने देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य जगत में उनका योगदान पीढ़ियों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा। राज्य सरकार उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button