भोपाल पहुंचकर काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। मां का जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
परिवार के प्रति जताई संवेदना
सीएम साय ने कहा कि काशी बाई का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस गहरे दुख से उबरने का संबल प्रदान करें। मुख्यमंत्री का यह दौरा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए था।
