देश - विदेश

ईडी दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश हिरासत में, राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे सीएम

नई दिल्ली/ रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय-ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रदर्शन में शामिल रायपुर से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया तानाशाही

मुख्यमंत्री ने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा, कानून का राज कहां है। यहां तो तानाशाही चल रही है। सेंट्रल एजेंसीज का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने लोगो को बचाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button