छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केलो महाआरती में हुए शामिल….केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेलकेलो मईय्या की आरती कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गौ माता को चारा खिलाया और गोधन के समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री बघेल ने गोबर के बने दीयों से दीपदान किया। केलो मईय्या के जयकारे के साथ गूँजा पूरा घाट, भक्ति रस में सराबोर श्रद्धालु हुए। जगमग दीपों के साथ महाआरती में दिखी केलो मईय्या भव्यता की।
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, विधायक चक्रधर सिंह भी महाआरती में उपस्थित रहे.