छत्तीसगढ़क्राईमदुर्ग

जेल जाने से बचने के लिए किया सुसाइड, कोठार में फांसी लगाकर दी जान, दिव्यांग महिला से किया था दुष्कर्म

अनिल गुप्ता@दुर्ग. भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोपित ने सुबह अपने घर के कोठार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां जब कोठार में सामान लेने गई तो उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली।इसके बाद नेवई पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया। नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने मामले में जानकारी देते हुये बताया है, कि नेवई भाटा निवासी अजय यादव के खिलाफ सोमवार को दुष्कर्म की धारा के तहत प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उस पर आरोप था कि उसने एक 45 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया था। पीड़िता की बेटी और दामाद ने आरोपी को पीड़िता से दुष्कर्म करते हुए देख लिया था। इसके बाद अजय यादव फरार हो गया था। लेकिन, इस घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि दुष्कर्म के आरोपित अजय यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशे का आदी था। और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जेल जाने से बचने के लिए उसने ये कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button