रायपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का छत्तीसगढ़ दौरा, 13 को करेंगे पत्रकारवार्ता

 

रायपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय आज एयर इंडिया के नियमित विमान से दोपहर 2.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।13 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे . पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शाम 4 बजे इंडिगो के नियमित विमान द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button