छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: सांसद सरोज पांडेय का प्रेस कांफ्रेंस, कहा- कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या, विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार अच्छा नहीं

रायपुर। (Chhattisgarh) सांसद सरोज पांडेय (MP Saroj Pandey) ने प्रेस कांफेंस करते हुए कहा कि बीजेपी  बीजेपी आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है।  46 साल पहले देश मे आपातकाल लागू हुआ था। आज के दिन को काला अध्याय के रूप में याद किया जाता है। स्वत्रंता की अभिव्यक्ति समाप्त हो गई थी, विपक्ष के नेताओं को जेल में भर दिया गया। विदेशी पत्रकारों को बैन कर दिया। फिरंगियों से स्वतंत्र हुए, 1975 में हमारी स्वतंत्रता का हनन हुआ। मार्च 1977 में आपातकाल (emergency) समाप्त करना पड़ा।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई। पिछले दिनों भारत मे बहुत सारी घटनाएं घटी है। देश में साधुओं की हत्या हुई, पश्चिम बंगाल में चुनाव हुए, जनता का निर्णय हुआ।  विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ। उसकी आवाज को दबाया गया। ये भारत के लोकतंत्र के अच्छा नहीं है।

ये काला अध्याय फिर से न दोहराए जाए।  छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति (freedom of expression)  के तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के ट्वीट को रिट्वीट करते है तो बार बार पुलिस भेजी जाती है। आपका इतिहास आपातकाल का रहा है। आप उसी मनोवृत्ति के है।

Related Articles

Back to top button