छत्तीसगढ़

मेकाहारा अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी मामले में अपडेट…पुलिस ने बच्चे को किया बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के मेकाहारा अस्पताल से एक नवजात बच्चा चोरी होने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रायपुर रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये महिलाएं बच्चा चोरी कर बिलासपुर की ओर फरार होने की कोशिश कर रही थीं। रायपुर पुलिस की सजगता और तत्परता से नवजात शिशु को रिकवर कर लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं के नाम पायल साहू और रानी साहू हैं। दोनों महिलाओं को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता को उजागर करती है, जिसने अपराधियों को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने दिया।

Related Articles

Back to top button