
अनिल गुप्ता@दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक बड़ा बयान देते हुए एक एक प्रश्न पूछा है, कि क्या अजय चंद्राकर की मानसिक स्थिति ठीक हैं। दरअसल दुर्ग में विधानसभा स्तरीय बैठक के दौरान अजय चंद्राकर की सभा मे पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अजय चंद्राकर हेलमेट पहनकर एक अन्य कार्यक्रम में उपस्थित हुये। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने बयान दिया कि कॉंग्रेस के शासन में जब एक विधायक पर पत्थरबाजी हो सकती हैं। तो आम आदमी कितना सुरक्षित हो सकता हैं। इसी विषय को लेकर जब कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से जब प्रश्न किया गया तो। उल्टे उन्होंने ही प्रश्न कर दिया, कि क्या अजय चंद्राकर की मानसिक स्तिथि ठीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में नंद कुमार पटेल और महेंद्र कर्मा जैसे 32 लोगो की हत्या हुई थी। क्या इनका उत्तर है, उनके पास।
दरअसल कृषि मंत्री रविंद्र चौबे दुर्ग जिले के बोरी गांव पहुँचे हुये थे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात के कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। और कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था किस तरह से होगी। इन सब विषयों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से जायजा लिया। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुये अपना जवाब दिया हैं।