जांजगीर-चांपा

Janjgir: रेप मामले में गवाही देने का बदला, घर में किया सिलेंडर ब्लास्ट, घटना में 1 की हुई थी मौत, 3 हुए थे लोग घायल, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। एक शख्स ने आरोपी के खिलाफ रेप मामले में गवाही देने का बदला घर में सिलेंडर ब्लास्ट से लिया। इस घटना में परिवार के 4 लोग झूलस गए थे। इसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मगर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में दसल्लू केवट(39) और समारू केवट(70) को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी करन और एक अन्य अभी फरार हैं। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक घटना 5 अक्टूबर 2021 को हुई थी। चिस्दा निवासी गोरेलाल कुर्रे घर में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ सो रहा था। उस दौरान रात को करीब डेढ़ बजे ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट की चपेट में आने से चारों गंभीर रूप से घायल हुए थे। ब्लास्ट की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे थे। जिसके बाद चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोरेलाल ने बताया कि मैंने रेप के मामले में करन कुर्रे के खिलाफ बयान दिया था। जिसका बदला लेने उसने घर में सिलेंडर ब्लास्ट किया। 9 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button