ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सेवा सेतु केन्द्र से समय पर मिला आय प्रमाण पत्र, बेटियों की छात्रवृत्ति की राह हुई आसान

जांजगीर-चांपा में रामप्रसाद मरार को मिली राहत, रीमा और चमेली देवी की पढ़ाई के लिए मिल सकेगी आर्थिक सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवाओं को सरल और समयबद्ध बनाने की पहल से आम नागरिकों को राहत मिल रही है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम फरहदा निवासी रामप्रसाद मरार को सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से समय पर आय प्रमाण पत्र मिल गया। इससे उनकी दोनों बेटियों रीमा और चमेली देवी की छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज की प्रक्रिया आसान हो गई है।

रामप्रसाद अपनी बेटियों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने अकलतरा तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया। केन्द्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शीघ्र ही प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

दस्तावेज के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर

आय प्रमाण पत्र समय पर मिलने से रामप्रसाद को राहत मिली है। अब वे अपनी दोनों बेटियों की छात्रवृत्ति के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे। इससे उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने का रास्ता आसान होगा।

रामप्रसाद मरार ने इस सुविधा पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह प्रमाण पत्र महज एक सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा जारी रखने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मददगार है।

सरल सेवाओं से नागरिकों को मिल रही सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा सेतु केन्द्र के जरिए नागरिकों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने और कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत देने पर जोर दिया जा रहा है।

वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने की पहल की जा रही है। रामप्रसाद का अनुभव बताता है कि समय पर मिलने वाली सरकारी सुविधाएं न केवल लोगों की परेशानी कम करती हैं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य की राह भी आसान बनाती हैं।

Related Articles

Back to top button