छत्तीसगढ़रायगढ़

CG Breaking: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में फटा गैस सिलेंडर, 2 लोग हुए जख्मी

नितिन@रायगढ़। शहर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में गैस सिलेंडर फट गया है। जिसके बाद से स्कूल में अफरातफरी मच गई। सभी स्कूली बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है.हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार अग्रसेन सेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए नटवर स्कूल खेल मैदान को सजाया जा रहा था। इसके लिए गैस सिलेंडर के माध्यम से एक हजार बैलून को लगाया जाना था। इसके लिए समिति ने घायल व्यक्ति सुनील पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी बेहरा पाली जिला रायगढ़ को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर से बैलून में गैस भरने का ठेका दिया गया था। बैलून स्कूल भवन के पक्के आंगन में भरा जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सिलेंडर बुरी तरह से फट गया। जिसकी चपेट में आकर सुनील पटेल एक पांव कटकर पूरी तरह से अलग हो गया। घटना स्थल पर खून और मास के लोथड़े फैल गए। घटना के समय पास खड़ा वही उसका साथी भी मामूली रूप से घायल हो गया। सिलेंडर के फटने की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि कुछ कक्षाओं की खिड़कियों के कांच भी टूटकर बिखर गए।

बताया जा रहा है हादसे के वक्त इन कक्षाओं में कोई छात्र मौजूद नहीं था नही तो यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। दोनो घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वही समिति के प्रमुख सुरेश गोयल ने घटना के प्रति खेद जताते हुए घायलों के इलाज का पूरा खर्चा समिति के तरफ से उठाने की बात कही है।।

Related Articles

Back to top button