केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी, वापस छत्तीसगढ़ लौटे अमित कटारिया, मंत्रालय में दी ज्वाइनिंग

रायपुर।  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद वापस लौटे आईएएस अमित कटारिया ने मंत्रालय में ज्वाइनिंग दी। इसके बाद उन्होंने सीएस अमिताभ जैन से मुलाकात की। बता दे कि तीन आईएएस प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। इनमें डॉक्टर रोहित यादव और आईएएस रजत कुमार शामिल हैं। जिसमें रजत कुमार 5 सितंबर को मंत्रालय में ज्वाइनिंग देंगे। इनकी वापसी से दो से तीन प्रभार संभाल रहे आईएएस अधिकारियों को राहत मिलेगी। सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि आने वाले मंथ में सुबोध सिंह और एलेक्स पाल मेनन भी वापस लौट सकते हैं।

इन तीनों की वापसी से राज्य प्रशासन को सचिव स्तर के अफसर मिल जाएंगे। इसमें बिलासपुर कमिश्नर से लौटे एनएन एक्का को भी पोस्टिंग दी जाएगी। वे फिलहाल बिना विभाग के पदस्थ किए गए हैं। ऐसे में दो से तीन विभागों के प्रभार सम्हाल रहे अफसर को राहत मिल सकती है। आने वाले महीनों में सुबोध सिंह, एलेक्स पॉल मेनन के भी लौटने के संकेत हैं।

Exit mobile version