देश - विदेश

इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, फ्लैट में म‍िली बॉडी, इंडस्ट्री में पसरा मातम

मुंबई। ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ से मशहूर हुए एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। टेलीविजन और मराठी फिल्मों के एक्टर योगेश महाजन का 19 जनवरी, 2025 को अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। योगेश के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने से हर कोई सदमे में है और सोशल मीडिया उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चल रहे टीवी शो ‘शिव शक्ति’ में वह अपनी भूमिका गुरु शुक्राचार्य के लिए मशहूर थे। निर्धारित शूटिंग के लिए रिपोर्ट ना करने के बाद वे अपने उमरगांव फ्लैट में बेहोश पाए गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि योगेश महाजन नहीं रहे।

योगेश महाजन जब शूट पर नहीं पहुंचे तो उनके सहकर्मी परेशान हो गए और उनके अपार्टमेंट पहुंच गए जहां पर वह बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके परिवार ने उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि की। उनकी सह-कलाकार आकांक्षा रावत ने अपना दुख व्यक्त करते हुए योगेश को एक जिंदादिल इंसान बताया। सेट पर मौजूद हर कोई उनकी अचानक मौत से बहुत सदमे में है। एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी और 7 साल का बेटा है जो सदमे में है।

Related Articles

Back to top button