छत्तीसगढ़
BJP का कल जेल भरो आंदोलन, राजधानी के 8 रास्ते होंगे सील, सड़कों पर उतरेंगे भाजपा के दिग्गज नेता

रायपुर। पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जायेंगे। इसी मांग को वापस लेने को लेकर भाजपा कल प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। कई जगहों पर जाम लगने और सड़कें बंद करने की वजह से लोगों को परेशानी भी हो सकती है। राजधानी की कुछ सड़कों पर भाजपा के दिग्गज नेता उतरेंगे, नार बाजी होगी और ये विरोध प्रदर्शन हंगामा खेज भी हो सकता है। इसके लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां की गई हैं।
बड़े विरोध प्रदर्शन के चक्कर में आम लोगों को भी परेशानी होगी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जेलभरो आंदोलन की वजह से पुलिस ने 8 रास्तों को सील किया जा रहा है।