ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

अंबिकापुर में गड्ढामुक्त सड़कों की मुहिम तेज, 150 किमी मार्गों की होगी मरम्मत

महामाया चौक से लरंग साय चौक तक बीटी पैच का काम शुरू; 3 करोड़ रुपए मंजूर, दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

अंबिकापुर। शहर की बदहाल सड़कों को सुधारने और गड्ढों से राहत दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया है।

महामाया चौक से लरंग साय चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क की बीटी पैच मरम्मत शुरू कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़क संधारण के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से अंबिकापुर लोक निर्माण विभाग संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों के करीब 150 किलोमीटर हिस्से का संधारण किया जाएगा।

दिसंबर तक पूरा होगा मरम्मत कार्य

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा प्रवास के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों पर बने गड्ढों की जल्द मरम्मत करने और संधारण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू की है।

गड्ढों से मिलेगी राहत

महामाया चौक से लरंग साय चौक तक सड़क के खराब हिस्सों में बीटी पैच मरम्मत की जा रही है। इससे सड़क की स्थिति सुधारने और वाहन चालकों को आवागमन में होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य है कि स्वीकृत संधारण कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए।

अन्य मार्गों का भी होगा संधारण

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, अंबिकापुर संभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य स्वीकृत मार्गों पर भी मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सड़कें दुरुस्त होने से वाहन चालकों को गड्ढों के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलने के साथ यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button