Uncategorized

By Election 2020: मरवाही उपचुनाव में ‌मैदान में उतरी BJP, बढ़ सकती है जेसीसीजे और कांग्रेस की चिंता?..पढ़िए ये खबर

बिपत सारथी@गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। (By Election 2020) मरवाही उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। उपचुनाव से पहले प्रदेश के बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है।

आज गौरेला के सेमरा गांव में भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, रामसेवक पैकरा और शिवरतन शर्मा पहुंचे, और अपनी तरफ से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश किये।  

हालांकि आज भाजपा के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ आने वाले दिनों मे कांग्रेस और जेसीसीजे के लिये चिंता का विषय बन सकती है।

(By Election 2020)कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्थानीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि 3 साल बाद हमारी सरकार फिर सत्ता में आने वाली है। अधिकारियों के पास मौका है। अभी से अपनी कार्यशैली सुधार लें। नहीं तो सबका नाम लिखकर रख  रहे हैं। सरकार बनने के बाद इनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Ambikapur: नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं! पुलिस ने कसा शिकंजा, तो हत्थे चढ़े 10 आरोपी

(By Election 2020)कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्थानीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि 3 साल बाद हमारी सरकार फिर सत्ता में आने वाली है। अधिकारियों के पास मौका है। अभी से अपनी कार्यशैली सुधार लें। नहीं तो सबका नाम लिखकर रख  रहे हैं। सरकार बनने के बाद इनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

विष्णुदेव साय ने कहा कि शासन के दबाव में इस जिले का प्रशासन है और नि। निष्पक्ष रूप से कार्यवाही नहीं कर रहा है। वहीं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में बतलाया है।

Related Articles

Back to top button