देश - विदेश

Bulli Bai App Case: उत्तराखंड से महिला की गिरफ्तारी, एक दिन पहले बेंगलुरू से एक शख्स हुआ था गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने ‘बुली बाई’ मामले की मुख्य आरोपी एक महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया है। ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने के लिए तस्वीरों को अपलोड किया गया था। महिला को गिरफ्तार करके मुंबई लाया जा रहा है। उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए उत्तराखंड कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोमवार को बेंगलुरु से 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के बाद मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। दोनों मामले में सह-आरोपी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं।सोशल मीडिया पर दोस्त हैं। वहीं से उनकी दोस्ती हुई थी।

महिला बुल्ली बाई ऐप विवाद से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। 31 दिसंबर को उसने दूसरे अकाउंट्स का भी नाम बदलकर सिख नाम से मिलता-जुलता रख दिया। इसमें फर्जी खालसा अकाउंट होल्डर को दिखाया गया।

IAS और IPS कानक्लेव रद्द, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फैसला, इन तारीखों को होने वाला था आयोजित

21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को किया था गिरफ्तार

मुंबई पुलिस साइबर सेल ने सोमवार को बैंगलुरु के ‘बुली बाई’ ऐप मामले में एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानाकरी देते हुए बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने उन्हें “बुली बाई” ऐप के डेवलपर्स के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया था, जिसके बाद इस मामले में ये पहली बड़ी कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान एक इंजीनियरिंग छात्र के रूप में हुई है।

ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की लगी थी बोली

गौरतलब है कि बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। इस मामले में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की शिकायत पर पश्चिम प्रादेशिक क्षेत्र साइबर पुलिस ने गिटहब पर होस्ट किए गए ‘बुल्ली बाई’ ऐप डिवेलपर के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने भी मांगी डिटेल

दिल्ली पुलिस ने भी यह मोबाइल ऐप डिवेलप करने वाले की जानकारी मांगी है। साथ ही, ट्विटर को इससे जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा है। इससे पहले, दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल ने डिप्टी पुलिस कमिश्नर, साइबर क्राइम सेल को 6 जनवरी को तलब कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आयोग ने दिल्ली पुलिस से ‘सुल्ली डील’ और ‘बुली बाई’ दोनों मामलों में गिरफ्तार लोगों की लिस्ट और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Back to top button