StateNewsकमर्शियलदेश - विदेश

इस हफ्ते सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते: सोना ₹1216 टूटा, चांदी ₹3389 गिरकर ₹2.40 लाख किलो पहुंची

दिल्ली। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना 1,216 रुपए सस्ता होकर 1,50,263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते यानी 25 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,479 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 3,389 रुपए टूटकर 2,40,331 रुपए प्रति किलो पर आ गई, जो पिछले सप्ताह 2,43,720 रुपए प्रति किलो थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल के दिनों में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में नरमी आई है। साल की शुरुआत में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी।

31 दिसंबर 2025 को सोना करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि अब यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 26 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

चांदी में गिरावट और ज्यादा तेज रही। साल की शुरुआत में चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी और जनवरी के अंत में यह 3.86 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। लेकिन पिछले 91 दिनों में चांदी करीब 1.46 लाख रुपए टूटकर 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

ज्वेलर्स और बाजार विशेषज्ञों ने ग्राहकों को सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचने की सलाह दी है। इसके अलावा कीमत को अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस चेक करने की भी सलाह दी गई है।

वहीं असली चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और कपड़े से रगड़कर जांच करने जैसे आसान तरीके बताए गए हैं। बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button