छत्तीसगढ़
नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों में भाजपा की तैयारियां जोरो पर, प्रदेश टीम में भूपेंद्र सवन्नी बने संयोजक 9 बने सदस्य
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से नगरीय निकायों के चुनावों के लिए 10 सदस्यीय प्रदेश टीम और प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश टीम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए नियुक्त प्रभारियों और संभागीय चयन समिति की सूची जारी करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने यह जानकारी दी। घोषित प्रदेश टीम और निकाय प्रभारियों की सूची निम्नानुसार है :
प्रदेश की टीम में 10 सदस्य
भूपेंद्र सवन्नी संयोजक, संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, महेश गागड़ा, अनुराग सिंह देव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगनलाल मूंदड़ा, दीपक म्हस्के, अमित चिमनानी।