Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
StateNews

भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, युवा मोर्चा और पुलिस प्रशासन के बीच हुई झूमि झटकी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी हुए चोटिल 

दुर्गा प्रसाद सेन@ बेमेतरा। भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। बेरोजगारी भत्ता को लेकर के किया जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया हैं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जिला कार्यालय पहुंचने से पहले बीच रास्ते रोक दिए। सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। 

बेमेतरा जिला मुख्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने सिग्नल चौक के पास बैठकर धरना प्रदर्शन किया और जमकर प्रदेश कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया  तत्पश्चात रैली के रूप में जिला रोजगार कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन व तालाबंदी के लिए निकले। जहां प्रदर्शनकारियों को पुलिस व जिला प्रशासन ने जिला कार्यालय से लगभग 500 मीटर पहले बेरिगेटिंग कर बीच रास्ते रोक दिया गया। जहाँ कार्यकर्ता व पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई और कार्यकर्ता बेरिगेट तोड़ने में कामयाब तो हुई…. लेकिन उसे पार करने में असफल रहे। 

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी हुए चोटिल सोशल मीडिया के माध्यम से दिए 15 दिनों के लिए रहेंगे बेड रेस्ट और उसी जगह प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वही सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया…..वहीं भाजपाइयों ने मीडिया से बात करते हुए कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगने का काम किया है…..और जब तक उनको उनका हक नहीं मिलेगा….भारतीय जनता पार्टी उनको उनका हक दिलाने उनके साथ खड़ी है….. वही इस दौरान पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा नेता हरिकिशन कुर्रे, दीपेश साहू, राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा परमेश्वर वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे….

Related Articles

Back to top button