धमतरी

‌BJP सांसद का कांग्रेस पर तंज, बोले- छोटी सोंच वाला सपने में देखता है मामूली चीज

संदेश गुप्ता@धमतरी। (BJP) सांसद चुन्नी लाल साहू बीते दिनों भाजपा की एक बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक संगठन को मजबूती देने के संबंध में थी। लेकिन सांसद ने प्रदेश सरकार पर तीरंदाजी दिखाने में कोताही नही बरती।

(BJP) मीडिया से बात करते हुए वो शायद अपनी बतौर संसद कोई खास उपलब्धि नही गिना सके। लेकिन राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी को चुभने वाला एक देसी छत्तीसगढ़िया ताना मार दिया।

(BJP) चुन्नी लाल ने कहा कि राज्य सरकार तो ऐसी है कि, ररूहा सपनाये दार भात इसका अर्थ ये कि, छोटी सोंच वाला सपने में भी मामूली चीजें ही देखता है। ये ताना सांसद ने किसानों की स्थिति, समर्थन मूल्य और केंद्र से राज्य को मिलने वाले फंड का हवाला देते हुए मारा।

Janjgir-Champa: दंबगों की दंबगई, परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन..Video

इसके बाद सांसद जी अपने गृह क्षेत्र सकुशल लौट गए लेकिन उनका ताना छोड़ गए, अब बारी कांग्रेस के जवाब देने की थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित तमाम नेता अपने अभूतपूर्व जनसंपर्क, लोकप्रियता और जन जन की सेवा करने के लिए आम चर्चा का केंद्र बने रहते है।

Arrest: रिश्तों का कत्ल…सौतेला भाई गिरफ्तार, जमीन बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, टूटे हुए पुल से किया ताबड़तोड़ वार, मौके पर तोड़ा था दम

जनता की सेवा से समय बचने पर वो धमतरी से गुजरते अपने पार्टी के दिग्गज नेताओं का स्वागत सत्कार करना नही भूलते,  और सरकार पर आरोप लगे तो  जवाब देना तो बनता है। सांसद के तंज का जवाब देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने पलटवार किया कि केंद्र सरकार जीएसटी वाला पैसा राज्य को दे नही रही है।

Corona Test: अब 400 रुपए में हो कोरोना का टेस्ट….SC ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस..2 हफ्तों में मांगा जवाब

फिर भी राज्य सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया है। लोहाना ने कहा कि भाजपा किसानों की खुशी को बर्दाश्त नही कर पा रही है। दोनों ही पार्टी की जन सेवा और किसान सेवा का दावा कितना दमदार है ये जनता बखूबी समझती है।

Related Articles

Back to top button