छत्तीसगढ़जगदलपुर

शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का बीजेपी ने जलाया पुतला, फिर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली

मनोज जंगम@जगदलपुर। सोमवार को भारतीय जनता महिला मोर्चा ने शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला जलाया। प्रदेश में 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी हुई है। शहर के गोल बाजार चौक में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला जलाते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। 

मानव श्रृंखला बनाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने कांग्रेस पर शराबबंदी का झूठा वादा करने का आरोप भी इस दौरान लगाया। महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि शराबबंदी का झूठा वादा कर कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला किया है।

Related Articles

Back to top button