बिलासपुर

Bilaspur: तेंदुए का बेरहमी से शिकार, पंजे का हिस्सा गायब, दांत भी निकाला, चारों पैर काटे, तस्करी की आशंका

बिलासपुर। जिले के सीपत क्षेत्र से लगे हुए बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में सोमवार की शाम तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे तेंदुए का शव देखा। जिसकी सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना देन के बाद भी वनकर्मियों ने ग्रामीणों को बातों को अनसूना किया। करीब 4 बजे डिप्टी रेंजर हफीज खान पहुंचे। फिर धीरे-धीरे कर एक-एक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन जानकारी देने से बचने के लिए अपने फोन बंद कर दिए हैं। मंगलवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का राज खुल सकता है।

Chhattisgarh: राज्यपाल उइके ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पूजा अर्चना की, जनता की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना

तेंदुए के पैर के निचले हिस्से यानी कि पंजे का हिस्सा गायब था। उसके दांत को भी निकाल लिए गए थे।तेंदुए का जिस बेरहमी से शिकार किया गया है। इससे उसके अंगों की तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। शिकारियों ने तेंदुए को मारने के बाद उसके चारों पैर को काट दिया। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह 2 दिन पूराना है। ऐसे में अब वन विभाग के अफसर इस नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। के साथ ही अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।

Related Articles

Back to top button