बिलासपुर

Bilaspur: 25 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बीजेपी के कार्यकर्ता करेंगे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए क्यों

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Bilaspur) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम शहर में आयोजित करेंगे। जिसमें 25 सितम्बर 2020 को भाजपा मंडलों में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कार्यकर्ता माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि करेंगे।  

(Bilaspur) इसके साथ ही बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता अपने निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर जयंती कार्यक्रम करेंगे। सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहरायेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 27 सितम्बर को वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर का वेबिनार का आयोजन किया जायेगा।

Amit Jogi News: इस वजह से आमरण अनशन पर बैठे अमित जोगी, चुनावी स्टंट या जनता को लुभाने की कोशिश?..Video

(Bilaspur) 29 एवं 30 सितम्बर को आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल दोनो ही विषय पर जानकारी एवं तथ्यों को वीडियों, प्रेस विज्ञप्ति, डिजिटल प्लेट फार्म सोशल मीडिया में प्रसारित किया जायेगा। 1-2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित आत्म निर्भर भारत हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय वेबिनार आयोजित किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करें।

Related Articles

Back to top button