Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

Bilaspur: अज्ञात वाहन ने गायों को कुचला, गौ माता की दर्दनाक मौत! गौ सेवक ने दी पुलिस को जानकारी

मनीष@बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सर्किट क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बीती रात मध्य रात्रि एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा गायों को कुचल दिया..! इस घटना में बेजुबान गौ माताओं की मौत हो गई। सड़कों पर गौ मांस के खून नजर आने लगे। इस पर गौ सेवक और भारतीय गौ क्रांति मंच के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में गौ-माता के शवों को ट्रैक्टर में भरकर पास ही स्थित गौठान में ले गए, जहां इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी गौ सेवक ने ही उठाई।

वहीं शिकायत करने पर पुलिस ने खुद को किसी भी कार्रवाई करने के लिए असमर्थ बताते हुए अपनी लाचारी जाहिर की। ऐसे में गौ सेवकों ने पुलिस प्रशासन के लोगों के साथ काफी बातचीत और मिन्नतें की, लेकिन पुलिस से केवल इतना आश्वासन मिल पाया कि, भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए कोई उपाय किया जाएगा। हालांकि गौ सेवकों ने भी अपनी तरफ से सलाह देते हुए बैरिकेट्स लगाने को कहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे पहले भी बिलासपुर शहर में इसी तरह से गायों को कुचल कर उनकी जान ले ली गई है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में फिलहाल पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मामले में गौ सेवक गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने स्पष्ट किया कि, पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है और गौ सेवक अक्सर ऐसी घटनाओं में मौके पर मौजूद होते हैं। लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर गायों की मौजूदगी सरकार की योजनाओं की विफलता के कारण है।

Related Articles

Back to top button