बीजापुर
Bijapur: 3 अलग-अलग जगहों से सैकड़ों की संख्या में स्पाइक्स बरामद, पगडंडी में गड्ढा कर सूखे पत्तों और प्लास्टिक थैले के नीचे लगा रखे थे, जवानों की सूझबूझ से मिली सफलता

बीजापुर। जिले में सुक्षाबलों ने 3 अलग-अलग जगहों से सैकड़ों की संख्या में स्पाइक्स बरामद की है। इनकी संख्या 100 से अधिक थी। नक्सलियों ने पगडंडी में गड्ढा किया था। फिर सूखे पत्तों और प्लास्टिक थैले के नीचे स्पाइक्स लगा रखा था।। जवानों की सूझबूझ से सभी स्पाइक्स को निकाल लिया और गड्ढों को पाट दिया है। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है।
SDOP अभिवन उपाध्यय ने बताया कि माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया हैं। नक्सलियों ने जो स्पाइक्स लगाए थे। उसकी चपेट में ग्रामीण और उनके पालतू मवेशी भी आ सकते थे। लेकिन जिला पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल(CAF) की 9वीं वाहिनी के जवनों ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सभी स्पाइक्स निकाल लिए हैं। बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।