राजनांदगांव

PSC की परीक्षा में अनियमितता का आरोप, बीजेपी युवा मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, साथ ही की ये मांग

राजनांदगांव। लोकसेवा आयोग परीक्षा (PSC) में लगातार अनियमितता  का आरोप लगाते हुए  भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज प्रथम दिवस राजनांदगांव दिग्विजय महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया। जिसमें लगभग 650 से भी अधिक की संख्या मैं पीएससी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम हस्ताक्षर किए।(PSC)  साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। वही छात्रों में पीएससी के द्वारा हो रही गड़बड़ी को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध छात्रों में आक्रोश  के साथ साथ  युवाओं ने अभियान को लेकर विचार प्रगट करते हुए अपने सुझाव भी दिये। (PSC) भाजयुमो ने कोविड के नियमों को ध्यान में रखकर सेनेटाइजर और मास्क का वितरण भी किया।  

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा  बीते दिनों हुए परीक्षा में संभावित मॉडल आंसर में गड़बड़ी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज शाश्कीय दिग्विजय महाविद्यालय के सामने भाजयुमो में हस्ताक्षर अभियान कर छात्रों से हस्तक्षर करवाया है।

भारतीय जनता युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मधुसूदन यादव जी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।  जिला अध्यक्ष भाजयुमो मोनू बहादुर  ने कहा  कि उक्त अभियान राजनीति से परे हैं तथा युवामोर्चा छात्रों को जोड़ने के लिए नही छात्रों की समस्या से जुड़ने और उनकी परेशानियों को दूर करने हेतु है। 

 कहा की  प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद पीएससी में लगातार गड़बड़ी हो रही है। भाजयुमो ने इन्ही गड़बड़ी को लेकर पूर्व में पुतला दहन किया गया था ,और कहा भाजयुमो की 10 सूत्रीय मांग है। जिनको हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जो की सभी मंडलो में चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर  की सूचि प्रदेश नेतृत्व को सौपा जायेगा और सूचि राजयपाल को भी दी जाएगी। पीएससी में गड़बड़ी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर पीएससी कार्यलय का घेराव कर सड़क की लड़ाई लड़ने की बात कही।

इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव , जिला महामंत्री व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल  जिला उपाध्यक्ष व राजगामी संपदा न्यास पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल  जिला पंचायत सदस्य  राजेश श्यामकर , भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा , भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी  नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु  जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भावेश बैद,  सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button