Uncategorized

Big Breaking: जामुल नगर पालिका में दिलचस्प मुकाबला, भाजपा के ईश्वर ठाकुर नये अध्यक्ष निर्वाचित, कांग्रेस की सुनीता चन्नेवार बनी उपाध्यक्ष

निल गुप्ता@भिलाई। जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए दिलचस्प मुकाबले में ईश्वर ठाकुर नये अध्यक्ष निर्वाचित हो गये है। उन्हें कुल 12 वोट प्राप्त हुये हैं। जबकि उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से  सीमा यादव को मैदान में उतारा गया था। लेकिन वे चुनाव हार गईं हैं। वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए सरोजनी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया था और  उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने सुनिता चेन्नेवार को मैदान में उतारा था। और उन्होंने 11मत हासिल कर चुनाव जीत लिया है। इस प्रकार से भाजपा के अध्यक्ष और कांग्रेस की उपाध्यक्ष जामुल नगर पालिका में बन गये है। जोगी कांग्रेस भी पीछे नही रहते हुए दुर्गा वैष्णव को अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बना दिया।

Janjgir-Champa: अवैध तरीके से राखड़ की डंपिग, आरकेएम पावर प्लाट पर 89.40 लाख का प्रशासन ने ठोका जुर्माना

भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ईश्वर ठाकुर को 12 वोट मिले, कांग्रेस के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सरोजनी चन्द्राकर को 8वोट मिले तथा जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार दुर्गा वैष्णव को वोट मिले।भाजपा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को सीमा साहू को 9 वोट मिले, कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनीता चेन्नेवार को 11वोट मिले।

Marwahi: अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर चेकिंग, कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा, जानिए कोरोना को लेकर प्रशासन की तैयारियां

इसके साथ ही नगर पालिक परिषद जामुल को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है। सबसे चौकाने वाला निर्णय भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ये रहा कि अध्यक्ष पद के लिए रेखराम बंछोर की जगह ईस्वर ठाकुर को उतारा गया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए सीमा यादव को मैदान में उतारा गया।

Related Articles

Back to top button