क्राईम

Arrest: क्वींस क्लब मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने अब तक….

रायपुर। (Arrest) लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी और फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक क्वीस क्लब मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

(Arrest) जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस ने विक्रमजीत सिंह और शुभांगी मांडविया क गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले भी 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Raipur: किसान आत्महत्या का मामला , बीजेपी ने की कमेटी की घोषणा, ये विधायक होंगे जांच कमेटी के अध्यक्ष

(Arrest) बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाओं में से ही एक ने पार्टी के लिए क्वींस क्लब को बुक करवाया था। ज्ञात हो कि पार्टी के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी हितेश पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

Dhamtari: केंद्रीय कृषि बिल पर विरोध के बीच भाजपा सांसदों ने संभाला मोर्चा, सांसद चुन्नी लाल धमतरी प्रवास पर कही ये बात

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अवैध पार्टी और फायरिंग मामले का खुलासा होने से शहर में आक्रोश है। एक के बाद एक लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में कड़ी कारवाई की मांग को लेकर कई सामाजिक और राजनैतिक संगठन सामने आए हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकर्ता ने तेलीबांधा थाने को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Back to top button