Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कोंडागांव

kondagaon में एक तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , दूसरा फरार, कीमत 10 लाख रुपए के करीब

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव  (kondagaon) जिले की पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा जंगल में फरार हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में, बड़े डोंगर मोड़ पर तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से यह जानकारी मिलने पर फरसगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

(kondagaon) पुलिस को देख कर दोनों जंगल की तरफ भागे। पुलिस ने एक को दौड़ कर पकड़ लिया, लेकिन दूसरा फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरूजलाल नेताम निवासी ग्राम सिलाटी बताया है। बोरी से तेदुए की खाल जब्त की गयी है, (kondagaon) जिसका बाजार मूल्य 10 लाख रूपए बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button