छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

बुलडोजर से प्रहार, जमीन से हटा अवैध कब्जा, राजस्व व निगम की संयुक्त कार्रवाई

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला है। जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के गोधनपुर इलाके में अवैध निर्माण किया गया था। भारी विरोध के बाद कुछ अवैध निर्माण नहीं टूट सके। पुलिस सुरक्षा के साथ अन्य अवैध निर्माण को तोड़ने की बात प्रशासन कर रहा है। निगम व राजस्व विभाग ने यह संयुक्त कार्यवाही की है।

बता दें कि प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद बुलडोजर की एंट्री हो चुकी है। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बीजेपी के जीत के बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button