सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: खाद्य मंत्री ने पू्र्व मुख्यमंत्री पर जमकर बोला हमला, कहा- ‌BJP के शासन काल में 3 ब्लॉक से 14 जिलों तक नक्सलवाद का विस्तार

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर।(Ambikapur) प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर नक्सली मुद्दे को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहां की उनके 15 वर्षों के शासन काल में राज्य के 3 ब्लॉक से 14 जिलों तक नक्सलवाद का विस्तार हुआ है।

(Ambikapur) यहीं नही मंत्री अमरजीत भगत ने रमन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन काल मे नक्सली हिंसा चरम सीमा पर था। कई जवानों ने अपनी शहादत दी। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी नक्सली हमले में अपनी जान गवां दी।

National: अब इंतजार होगा खत्म, अब पहले की तरह फिर से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने दी ये जानकारी

(Ambikapur) बावजूद इसके रमन सिंह झीरम कांड की जांच तक नही करा सके। वहीं अमरजीत भगत ने दावा किया कि प्रदेश में नक्सली हिंसा में 40 प्रतिशत तक कमी आई है। बावजूद इसके प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह चिंता प्रकट कर राज्यपाल को चिट्ठी लिख रहे है। वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने पूर्ण सीएम रमन सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को आत्मचिंतन करने की सलाह दी है कि 15 वर्षी में बीजेपी की सरकार ने जनता के लिये क्या किया।

BSF जवानों को मिली सफलता, सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, जानिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button