खेल

पंजाब किंग्स को झटका, आज नहीं खेलेगा सबसे बड़ा खिलाड़ी

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन कुछ मिलाजुला सा जा रहा है। टीमें इस वक्त टेबल के बीच में हैं और ना तो अभी तक प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई हैं और ना ही उसके लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं। इस बीच आज मोहाली के महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले ही पंजाब के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि पंजाब के कप्तान शिखर धवन आज का मैच भी मिस कर सकते हैं।

शिखर धवन हैं इंजर्ड, आज मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे

पंजाब किंग्स के लिए कप्तान शिखर धवन ने पिछला मैच मिस किया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले मैच से पहले वे ठीक हो जाएंगे, लेकिन अब टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने साफ कर दिया है कि शिखर धवन आज मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे। सुनील जोशी ने कहा कि शिखर धवन कंधे की चोट के बाद अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धवन की गैरहाजिरी में सैम करन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। जोशी ने कहा कि शिखर के बारे में मेडिकल टीम अपडेट देगी। अभी वह रिहैबिलिटेशन में हैं।

Related Articles

Back to top button