छत्तीसगढ़क्राईमजगदलपुर

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पहले मंदिर में दर्शन करवाया, फिर घोंटा गला, गिरफ्तार

जगदलपुर। मंदिर दर्शन के बहाने ले गए युवक ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। माता के मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया, फिर लौटते समय जंगल में गला घोंट कर मार दिया। किसी को शक न हो इसलिए जंगल में शव को दफना कर फरार हो गया था।  गुरुवार को पुलिस ने SDM की मौजूदगी में शव को निकाल लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला 27 सितंबर का है। जगदलपुर के परउगुड़ा का रहने वाला युवक शंकर पांडेय (25) और तेतरकुटी की रहने वाली युवती सीमा यादव (22) ने करीब 8 से 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसका पति शंकर पांडेय चरित्र पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सीमा पति को छोड़कर घर भी गई थी। हालांकि, फिर मान मनव्वल के बाद वापस शंकर के साथ रह रही थी। फिर, 27 सितंबर को शंकर पत्नी सीमा को गिरोला मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया। जिसके बाद रास्ते में उसने सुनसान इलाका देखकर पत्नी का गला घोंटकर मार दिया। फिर उसके शव को झाड़ियों में ही छिपा दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर लौटा फिर पिता चिंतामणी पांडेय (51) और छोटे भाई विक्रम पांडेय (19) को इसकी जानकारी दी। फिर देर रात तीनों जंगल पहुंचे। वहां से शव को उठाया और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर दफना दिए। वारदात के बाद शंकर ने अपनी पत्नी के परिजनों से कहा था कि, दोनों मंदिर गए थे। मैं आ गया और सीमा बाजार गई है कहकर निकली थी, लौटी नहीं।

बेटी की गुमशुदगी की उसके पिता ने रिपोर्ट लिखवाई

दरअसल, इस मामले के बाद बेटी की गुमशुदगी की उसके पिता ने रिपोर्ट लिखवाई थी। शंकर उसी दिन से फरार हो गया था। पुलिस को इस पर संदेह था। जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से पता लगाया। जिसमें 1 महीने के अंदर यह ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार इन 4 राज्यों में अलग-अलग लोकेशन दिखाया। जिसके बाद पुलिस इसे पकड़ने इन जगहों पर घूमती रही। अंत में ओडिशा के पुरी से इसे पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button