हीरो वाली एंट्री के चक्कर में  हादसा, अर्जुन रामपाल इवेंट में हुए घायल, सिर पर टूटा कांच,

मुंबई। अर्जुन रामपाल सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक पर अपना जलवा दिखाते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता नेटफ्लिक्स के ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स 2025’ इवेंट में शामिल हुए, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक इवेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली कई सारी फिल्मों औ सीरीज का ऐलान किया। इसी दौरान अर्जुन रामपाल की ‘राणा नायडू सीजन 2’ का भी टीजर जारी किया, जिसमें राणा दग्गुबाती और वेंकटेश भी नजर आएंगे। इस सीरीज में अर्जुन रामपाल भी अहम रोल में हैं। इसी इवेंट में अर्जुन रामपाल ने कांच तोड़कर धांसू एंट्री की कोशिश की, लेकिन कांच  के टुकड़े अभिनेता के हाथ में घुस गए और कांच अभिनेता के सिर पर भी टूट गया।

स्टेज पर एंट्री के दौरान अर्जुन रामपाल को लगी चोट

सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अभिनेता के हाथ से खून बहते देखा जा सकता है। स्टंट के दौरान अभिनेता की उंगली में कांच लग गया, जिसके लते उनकी उंगली से खून बहने लगा। इंस्टाग्राम पर यूजर सिन-ए-मेट्स ने अर्जुन रामपाल की ये क्लिप शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में अभिनेता को अपनी सीरीज राणा नायडू सीजन 2 के प्रमोशन के लिए स्टेज पर कांच की पतली सी दीवार हाथ से तोड़कर एंट्री करते देखा जा सकता है। जैसे ही अभिनेता बाहर आने की कोशिश करते हैं, कांच उनके सिर पर भी गिर जाता है।

Exit mobile version