StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान: आज गौरी स्प्रैट संग प्राइवेट वेडिंग, अंबानी परिवार समेत करीबी मेहमान पहुंचे

दिल्ली। आमिर खान आज अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास पर आयोजित इस निजी समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं।

भारी मानसूनी बारिश के बावजूद शादी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पहुंचे। इसके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर, अभिनेता अमीन हाजी और आमिर के बड़े बेटे जुनैद खान भी समारोह में शामिल हुए।

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक किरण राव से विवाह किया। दोनों ने 2021 में अलग होने की घोषणा की थी, हालांकि आज भी वे अपने बेटे की परवरिश और पेशेवर कामों में साथ नजर आते हैं।

आमिर और गौरी पिछले करीब एक साल से साथ रह रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लगभग 25 वर्षों से जानते हैं और लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे। मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट एक सैलून उद्यमी और फैशन विशेषज्ञ हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी पहले भी शादीशुदा रही हैं और उनका एक बेटा है। पिछले दो वर्षों से वे मुंबई में रह रही हैं। रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद गौरी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और फिल्मी आयोजनों में आमिर के साथ नजर आ चुकी हैं। शादी को पूरी तरह निजी रखा गया है और समारोह में चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button