छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आम आदमी पार्टी ने अकलतरा में किया शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री हुए शामिल केजरीवाल ने फिर उठाए केंद्र सरकार पर सवाल

गोपाल शर्मा@जांजगीर चाम्पा। जिले के अकलतरा विधानसभा में आप पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अकलतरा पहुंचे और भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और रोड शो की शुरुआत की। नगर के आजाद चौंक और शास्त्री चौंक से होकर नगर भ्रमण किया, और शास्त्री चौंक में नगर की जनता को सम्बोधित किया,,,

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रथ के ऊपर से अकलतरा के लोगों को सम्बोधित किया उन्होंने अकलतरा की जनता को स्वागत के लिए धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस का घोषणा धोखा है,अकलतरा की जनता से कहा आप लोगो का घर से निकलना ही बदलाव को दिखा रहा है। एक बार दो एक बार दो कह कर अकलतरा में जीतते रहे है, हमने पंजाब में झाड़ू से कीचड़ की सफाई कर दी। राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, की कुर्बानी को याद किया। आप पार्टी ने गरीबो के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देने का काम शुरू किया। भगवंत मान ने बीजेपी पर किया वार, जुमला बाज की टोली बताया, और चाय बेचने वालो को चाय बनाने आती है या नहीं इस पर भी सवाल उठाया,,,भगवंत मान ने कहा केंद्र सरकार केजरीवाल के पीछे पड़ी है,शायरना अंदाज में कहा हम वो पत्ते नहीं जो हवाओ से टूट जाए, ऑधियों से कह दो औकात में रहे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगो को देखकर मजा आ गया, आजादी के बाद भी क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रहीं है,बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने शोषण किया और भ्रष्टाचार कर अपनी सात पुस्तो के लिए धन इकट्ठा कर लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ उठे आंदोलन के बाद दिल्ली के लोगो ने हमकों दो बार आशीर्वाद दिया,,दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद हमारी सरकार फायदे में चल रही है,, पहले सरकार घाटे में चलती थी,दिल्ली में सभी वर्ग के बच्चो को अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल खोला,निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दे रहे है,दिल्ली के बाद पंजाब में भी जनता का आशीर्वाद मिला, वहां भी मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य की व्यवस्था किया,हम ईमानदार है,कट्टर ईमानदारी करने है, कट्टर देश भक्ति, इंसानियत,इंसान का इंसान से हो भाई चारा यही पैगाम हमारा,केजरीवाल ने कहा दोनों पार्टी के पास स्वास्थ्य शिक्षा के लिए कोई फंड नहीं,,बीजेपी पर निशाना साधते हुए ईडी की कार्रवाई पर केजरीवाल ने कहा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की सोच रहे है, कर लो गिरफ्तार, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे रोकोगे,

Related Articles

Back to top button