Congress ने कहा- धर्म,आस्था को राजनीति से जोड़कर भाजपा ने किया है पाप

रायपुर। (Congress ) देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट निर्णय के बाद अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर निर्माण
पर हर भारतीय को हर्ष, प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है।
(Congress )मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी हमारी आस्था का प्रतीक हैं।
मगर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार इस निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने में लगी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर
पलटवार करते हुए कहा कि, भारत मे सनातन धर्म को मानने वाला देश का हर नागरिक श्री राम भक्त है।
(Congress )भाजपा राम भक्त होने का प्रमाण पत्र बांटने की कोशिश ना करें।
छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम जी का ननिहाल माता कौशल्या की धरती है।
भगवान श्री राम जी वनवास के 14 साल में 12 साल छग से जुड़े हैं।
15 वर्षों तक भाजपा सत्ता पर रही रमन सिंह मुख्यमंत्री रहे उनके मंत्री मंडल में बृजमोहन अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति
धर्मस्य जैसे विभिन्न विभागों के मंत्री रहे।
Corona: खतरे की घंटी, एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक केस, भारत से ये देश पीछे
परंतु कभी भी छत्तीसगढ़ की पहचान माता कौशल्या की धरती,
राम वनपथ गमन को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने कोई प्रयास नहीं किए।
आज समूची भाजपा प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीति पर उतारू है।
छत्तीसगढ की जनता इसे लेकर पूर्ववर्ती रमन सरकार और भाजपा को कभी माफ नही करेगी।