StateNewsदेश - विदेश

महाराष्ट्र की बिल्डिंग में आग, 2 महिलाओं की मौत; 15 लोगों का रेस्क्यू

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में मंगलवार रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में हुआ, जहां आठवीं से दसवीं मंजिल के बीच आग फैल गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई लोग खुद भी इमारत से बाहर निकलने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर आग लगी। आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं के कारण लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

दो महिलाओं की मौत

इस हादसे में फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पारकर (50) की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया।

अभियान के दौरान 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा, कई लोग खुद ही इमारत से बाहर निकल आए। हालांकि, हादसे में दो महिलाओं की जान नहीं बचाई जा सकी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button