ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

श्रावण मास में CM साय ने सपरिवार किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना

रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना में मुख्यमंत्री के परिवारजन भी शामिल हुए। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की आराधना के बाद सभी प्रदेशवासियों के सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना और आस्था का विशेष पर्व है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में परिवारजनों के साथ भक्तजन भी मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को लेकर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

Related Articles

Back to top button