ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सारंगढ़ को विकास कार्यों की सौगात: मंत्री टंकराम वर्मा ने पशु चिकित्सा कार्यालय, अस्पताल वार्ड-कॉलेज भवन का किया लोकार्पण

रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र में कई विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने करीब 1.24 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों से जिला मुख्यालय में सरकारी विभागों और स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होने की उम्मीद है।

पशु चिकित्सा कार्यालय समेत कई भवनों का लोकार्पण

मंत्री वर्मा ने 74.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के 50 लाख रुपए की लागत से तैयार CGMSC अतिरिक्त कक्ष, BPHU भवन और जिला अस्पताल के मेडिसीन वार्ड को भी जनता के लिए समर्पित किया गया।

शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया गया। मंत्री ने कहा कि इन भवनों से विभागीय कामकाज के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रवास के दौरान मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन भी किया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया। ग्राम छुहीपाली में आयोजित पर्यावरण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सीड बॉल के जरिए पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

मंत्री ने जिला कार्यालय के संयुक्त भवन यानी कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए।

कार्यक्रम में विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य, पूर्व विधायक केराबाई मनहर समेत वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button