ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार: मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपी पकड़े गए; 4 लाख के 19 मोबाइल और 1900 रुपए जब्त

भिलाई। दुर्ग के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 4 लाख रुपए कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1900 रुपए नगद जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान मैनेजर और महिला दलाल की भूमिका सामने आई।

पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराता था। वहीं महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए महिलाओं को बुलाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

19 मोबाइल और नगदी जब्त

छापे के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1900 रुपए नगद और गतिविधियों से संबंधित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

9 आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस ने मामले में तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गिरफ्तार किया है।

स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गतिविधि कब से संचालित थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button